Tuesday, May 21, 2024
- एसडीएम व सीओ डटे रहे नमाज स्थल पर
गोला बाजार (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। गोला क्षेत्र में शुक्रवार को अदा होने वाले जुमे की नमाज पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नमाज स्थल पर पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहा। नमाजियों ने मस्जिद पर पहुच कर शांति पूर्वक जुमे की नमाज को अदा किया और अल्लाह ताला से शांति अमन के लिए दुआ मांगी। नमाज स्थल पर स्थानीय प्रशासन एसडीएम गोला रोहित कुमार मौर्य, सीओ गोला जगत नारायण कन्नौजिया, तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला और नायब तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता बराबर मोबाइल करते देखे गए। नमाज का कार्यक्रम शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर सूबे के मुखिया का स्पष्ट निर्देश था कि पूरे सूबे में प्रशासन पूरी तरह से तैयार होकर शुक्रवार को जुमे की नमाज को अदा करावे। कही से कोई शिकायत नही आनी चाहिए। प्रशासन ने अपनी कमर पूरी तरह शांति व्यवस्था के लिए कमर कस लिया। थानों पर धर्मगुरुओ व सभ्रांत लोगो की बैठक भी आयोजित कर स्थानीय प्रशासन ने लोगो को सतर्क कर दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति नही होनी चाहिए। गोला उपनगर में स्थित बड़ी मस्जिद, सराय मस्जिद, नूरी मस्जिद, रिजविया मस्जिद सहित नगर व देहात क्षेत्र में स्थित मस्जिदों पर शांति पूर्वक जुमे का नमाज सम्पन्न हुआ।
GPN News | All right Reserved 2024